24 News Update उदयपुर, 3 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए उदयपुर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यातायात एवं डायवर्जन की व्यवस्था की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा ने बताया कि जगदीश मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव 4 और 5 सितंबर को आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि तक कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जगदीश मंदिर के लिए व्यवस्था4 सितंबर को चांदपोल से जगदीश चौक, रंग निवास से जगदीश चौक तथा हाथीपोल से घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। यही व्यवस्था 5 सितंबर को नंदोत्सव के दौरान भी लागू रहेगी और दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी। खेरादीवाड़ा श्रीनाथजी मंदिरखेरादीवाड़ा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान शाम 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान खेरादीवाड़ा, कांजी का हाटा रोड से श्रीनाथजी मंदिर तथा रावजी का हाटा लिंक रोड से श्रीनाथजी मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 5 सितंबर को भी यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। स्थल मंदिर पर भी रहेगा यातायात प्रतिबंध5 सितंबर को सूरजपोल स्थित स्वामी प्रयागदासजी के अस्थल आश्रम की ओर से स्थल मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यहां शाम 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।इस दौरान पुराने कंट्रोल रूम, सूरजपोल दरवाजे से स्थल मंदिर तक, आरएमवी रोड एवं अमल का कांटा से स्थल मंदिर तक तथा धानमंडी, मुखर्जी चौक एवं तैलियों की माता से स्थल मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।यातायात पुलिस ने आमजन से जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की है। एम्बुलेंस, दमकल तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाइक पर स्टंट कर वीडियो प्रसारित करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार पारस हेल्थ उदयपुर में शुरू हुआ फुली-फंक्शनल ब्लड बैंक, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा