Advertisements
24 News Update Udaipur. उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था दिनांक 18.10.2025 को प्रातः 04. 00 बजे से देर रात्रि तक निम्न प्रकार लागू रहेगी।
दिनांक 18.10.2025 को प्रातः 04.00 बजे से देर रात्रि तक भट्टयानी चौहट्टा मे स्थित महालक्ष्मी मन्दिर में महालक्ष्मी दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव के आयोजन के कारण क्षेत्र मे दर्शनार्थियो की अत्यधिक संख्या रहेगी अतः निम्न मार्गो पर समस्त प्रकार के वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा।
दिनांक 18.10.2025 को धनतेरस होने से सांयः 04.00 बजे से देर रात्रि तक निम्न मार्गो पर समस्त प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
- रंग निवास तिराहा से जगदीश चौक तक ।
- जगदीश चौक से रंग निवास तिराहा तक ।
- देहलीगेट, बापु बाजार, पुराना कन्ट्रोल रूम से अमृत नमकीन तक।
- अमृत नमकीन, पुराना कन्ट्रोल रूम, बापु बाजार से देहलीगेट तक।
- मंडी गेट से तीज का चौक, धानमंडी चौक, मार्शल चौराहा तक एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था लागु नहीं है।
सभी सम्मानित एंव प्रबुद्धजन नागरिकों से अपेक्षा की जाती है की उपरोक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

