Site icon 24 News Update

ब्रेजा विटारा गाड़ी ले गया तथा बकाया रुपये नहीं देने का प्रकरण दर्ज

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती वरसिंगपुर निवासी एक जने ने गड़ा वेजणिया निवासी एक जने के विरुद्ध ब्रेजा विटारा गाड़ी ले जाकर बकाया रुपये नहीं लौटाने का प्रकरण दर्ज कराया। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि वरसिंगपुर निवासी मोहनलाल (42) पुत्र प्रताप पाटीदार ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि दिनांक 5 अप्रैल 2025 को गड़ा वेजणिया निवासी भरत पुत्र रतनलाल कलाल उसके पास आया तथा उसकी ब्रेजा विटारा गाड़ी का ₹6,50,000 (छह लाख पचास हजार रुपये) में सौदा तय हुआ। भरत कलाल ₹80,000 (अस्सी हजार रुपये) तत्काल देकर सात-आठ दिन में शेष देने की बात कहकर गाड़ी ले गया। दस दिन बाद जब फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया, गांव जाकर भी नहीं मिला। बाद में भी कई बार संपर्क का प्रयास किया मगर न मिला, न फोन उठाया। जानकारी से संदेह है कि भरत ने गाड़ी बेच दी या तोड़फोड़ कर दी।
मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Exit mobile version