24 News Upate उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ स्कूल के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस वर्ष SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें दो खिलाड़ी—अनिरुद्ध साहू और दिशा मोड़—शतरंज में, जबकि सिर्जन सिंह देओल तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।शतरंज वर्ग में अनिरुद्ध साहू और दिशा मोड़ ने इंटर स्कूल व ज़ोनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर त्रिपुरा में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। दोनों ने शांत, संतुलित और रणनीतिक खेल का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।तैराकी में सिर्जन सिंह देओल ने फ्रीस्टाइल और बैकस्ट्रोक में शानदार समय व तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में आयोजित होने वाली SGFI राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। इससे पहले वह कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। अनिरुद्ध साहू और सिर्जन सिंह लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चयन में जगह बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सेंट एंथोनीज़ स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंजाब के राज्यपाल कटारिया 29 से उदयपुर में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा: डीन पर पक्षपात का आरोप, पद से हटाने की मांग तेज