24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न थानों में गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि जावेद पुत्र मुबारिक हुसैन, निवासी जरीना नगर, किशनपोल के खिलाफ करीब 15 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।नासिर हुसैन उर्फ मुख्तियार, निवासी जरीना नगर के खिलाफ करीब 11 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।तौसीन खान उर्फ नन्ना, निवासी जरीना नगर के खिलाफ भी करीब 15 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, मारपीट, हत्या का प्रयास और अन्य अपराध शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय में ट्रायल चल रहा है।इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(3), 111(4) के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच उप निरीक्षक दिनेश पाटीदार द्वारा की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केमिकल टैंकर से माल गायब, व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी उदयपुर की बेटी कृति मेहता ने 23 वर्ष की आयु में बी-टेक छोडक़र गुप्त रूप से ली जैनेश्वरी भागवती दीक्षा