Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, टेकरी मादडी रोड पर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम के शिव मंदिर मे त्रिदिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को माता की चोकी मे इन्दोर से पधारी महन्त भक्ति प्रिया जी के श्री मुख से शिवरात्रि के माहात्म्य बताने के बाद माता रानी के भजनो की गंगा बहाई। पश्चात भोलेनाथ पार्वती जी मातारनी और सभी भक्तो के साथ फागोत्सव मे फाग भजन गाकर फूलो की होली खेली। साध्वी विश्व भारती ने बताया कि महन्त भक्ति प्रिया जी के श्री मुख से मातृत्व भाव भरे आत्मीय प्रवचन सुन भावविभोर आनन्दित हो उठे। इससे पूर्व बुधवार को प्रात:ओम नम: शिवाय का अखण्ड जाप, 10 बजे से रूद्राभिषेक तथा सायंकाल सत्संग भजन कीर्तन हुए। देर रात सभी भक्तो के लिए महाप्रसाद परोसा गया।

