Site icon 24 News Update

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन भैंसों की मौत

Advertisements



24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर कानडक़ुआ क्षेत्र में मंगलवार प्रातः करीब 6 बजे अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन भैंसों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे अब पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा-डूंगरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर गुजर रही तीन भैंसों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कानडक़ुआ क्षेत्र में गलियाकोट मार्ग ओवरब्रिज से कुछ आगे निजी विद्यालय के पास हुआ। घटना के बाद पशुपालक एवं आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भैंसों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु कराया। भैंस मालिक नरेश ननोमा निवासी लक्ष्मणपुर ने बताया कि भैंसें रोज की तरह खेत की ओर जा रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। भैंसें दूध देने वाली थीं, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version