24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल एवं स्थायी समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आज संगठन के प्रांतीय कार्यालय में मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के सान्निध्य एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा के अनुसार बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संगठन पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत है। आंदोलन के तहत संगठन द्वारा उपशाखा व जिला स्तर पर प्रदर्शन व ज्ञापन, जिला मुख्यालयों पर सद्बुद्धि यज्ञ व रामगंजमंडी में विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया गया लेकिन शिक्षा मंत्री व विभाग द्वारा मांग-पत्र पर अब तक कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया।संघर्ष समिति के संयोजक उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के उदासीन व तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में संगठन आगामी दिनों में हजारों शिक्षकों के साथ दिल्ली कूच कर आंदोलन करेगा। साथ ही बैठक में तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा स्थानांतरण की मांग को लेकर 5 अगस्त को जयपुर में आयोजित आंदोलन को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी की गई। पीईईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रति माह चार रात्रि विश्राम गांवों में करने के हाल ही में जारी आदेशों को पूर्णतया अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग, प्रवास कार्यक्रम व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को सियाराम शर्मा मुख्य संरक्षक, संरक्षक सुरेश चंद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीनारायण स्वामी, रणवीर सिंह गोदारा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, कोषाध्यक्ष हेमंत जांगिड़, संगठन महामंत्री निरंजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारीलाल सैनी, महिला अध्यक्ष मीणा मंसूरिया, राजुद्दीन कुरेशी, मंत्री सोहनलाल गुप्ता, हनुमान प्रसाद बैरवा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष टीकेन्द्र सिंह मीणा, सुबेन्द्र सिंह बिजारणियां, नरेश कुमार, सह संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह, विजय कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौर, रामस्वरूप वर्मा, अमित कुमार योगी, विनोद कुमार मीणा, कैलाशचंद्र मीणा, डॉ. अमित कुमार मीणा, दिनेश सिंह आदि ने संबोधित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कल्याणपुर में शाला सम्बलन कार्यक्रम, पीईईओ किशनलाल मीणा ने किया निरीक्षण त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में पंचाल समाज चौदह चोखला की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न