Site icon 24 News Update

फतहसागर में ढूंढ रहे थे युवक को, मिल गई युवती

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सिविल डिफेंस की टीम ढूंढने क्या गई और मिल कुछ और गया। कल शाम चलती बोट से एक व्यक्ति ने फतहसागर में छलांग लगा दी थी। सिविल डिफेंस की टीम निरंतर 24 घंटे से उसे ढूंढ रही थी। इसी दरमियान देवाली छोर पर एक लड़की का शव मिल गया। शव बाहर निकाल पुलिस थाना अंबा माता को सुपुर्द किया टीम में वाहन चालक सुरेश सालवी बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया गोताखोर विजय नकवाल विपुल चौधरी मनोज जी सी भवानी शंकर मौजूद रहे। आपको बता दें कि फतहसागर में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान दिनेश पुरोहित निवासी जालौर के रूप में हुई थी। उसका खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चला है।

Exit mobile version