24 News update उदयपुर। भीण्डर पुलिस ने घर में पानी मांगने के बहाने प्रवेश कर महिला को बातों में उलझाकर उसके पैरों से चांदी के कड़े ठगने के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को अजमेर जिले के सरवाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के कड़े बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को पीड़िता ने भीण्डर थाने में रिपोर्ट दी थी कि चार महिलाएं उसके घर पहुंचीं और प्यास लगने की बात कहकर पानी मांगा। पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान महिलाओं ने उसे बातचीत में उलझाया और कथित रूप से अपने प्रभाव में लेकर उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े खुलवा लिए।
महिलाओं ने पीड़िता से कहा कि वे कड़े करीब एक घंटे में वापस लाकर दे देंगी। इसके बाद सभी महिलाएं वहां से चली गईं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। रिपोर्ट के आधार पर भीण्डर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

भीण्डर से अजमेर तक खंगाला रूट
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा रजत विश्नोई और पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने भीण्डर से लेकर मंगलवाड़, भादसोड़ा, चित्तौड़गढ़, गंगरार, भीलवाड़ा और विजयनगर रूट पर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध महिलाओं के अजमेर जिले के सरवाड़ में होने की सूचना मिली।

कालबेलिया बस्ती में दबिश
सूचना के आधार पर पुलिस टीम सरवाड़ पहुंची और कालबेलिया बस्ती में दबिश देकर तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान— रेखा पत्नी राजूनाथ कालबेलिया (40), निवासी सूरजपुरा रामपाली, अजमेर, हाल सरवाड़। लक्ष्मी देवी पत्नी सोनूनाथ कालबेलिया (29), निवासी भील बस्ती, सरवाड़। मसुरी पत्नी रमेशनाथ कालबेलिया (61), निवासी सरवाड़, जिला अजमेर। पुलिस के अनुसार मामले में चांदी के कड़ों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में शामिल चौथी महिला कौन है और गिरोह ने इस तरह की अन्य घटनाओं को कहां-कहां अंजाम दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश चन्द्र, उप निरीक्षक हरिराम, सहायक उप निरीक्षक हिम्मतसिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, अनिल कुमार, जगमोहन, कांस्टेबल निखिल, शंकर लाल, रिंकू राम, स्वरूपाराम, साइबर सेल उदयपुर के कांस्टेबल लोकेश, कांस्टेबल जनकराज और महिला कांस्टेबल जयेन्द्र कुँवर शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading