Advertisements
24 News Update उदयपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट आयोजित किया जाएगा, इसी क्रम में उदयपुर में भी आज शाम 8:45 बजे से 9:00 बजे तक (15 मिनट) ब्लैकआउट किया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ब्लैकआउट के दौरान सायरन की आवाज सुनाई देते ही सभी नागरिक अपने-अपने घरों के लाइट्स तथा रौशनी के बिजली उपकरण, वाहनों की लाइट्स आदि 15 मिनट हेतु बंद कर दें।

