Advertisements
24 News Update उदयपुर | अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है, और इस हादसे की कड़ी उदयपुर से भी जुड़ गई है। जानकारी के अनुसार, क्रैश हुई फ्लाइट में उदयपुर शहर के चार यात्री सवार थे – शुभ मोदी, शगुन मोदी, वरदीचंद मेनारिया और प्रकाशचंद मेनारिया।
शुभ और शगुन मोदी, शहर के प्रमुख मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के पुत्र और पुत्री हैं। हादसे की खबर जैसे ही उदयपुर पहुंची, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।
कलक्टर नमित मेहता और एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह स्वयं सहेली नगर स्थित पिंकू मोदी के निवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

