24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित समता विहार में स्थित एक केबल गोदाम में दो सप्ताह के भीतर दो बार चोरी की घटनाओं से इलाके के व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। गोदाम मालिक इन्द्र सिंह राठौड़ (मैसर्स प्रभात इलेक्ट्रीकल्स) के अनुसार पहली चोरी 13 मई 2025 की रात हुई, जब अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 12 से 14 लाख रुपए मूल्य की कॉपर केबल और सीसीटीवी डीवीआर सहित अन्य सामग्री चुरा ली।चोरी की सूचना अगले दिन थाने में दी गई, लेकिन एफ.आई.आर. दर्ज करने में पांच दिन की देरी हुई। एफआईआर संख्या 268/2025 अंततः 18 मई को दर्ज की गई। इसके बाद 22 मई की रात को उसी गोदाम में फिर से चोरी हुई, जिसमें लगभग 2 लाख रुपए की कॉपर केबल ले जाई गई।व्यापारियों ने जताया रोषइस दोहरी चोरी के बाद व्यापारियों के संगठन ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गहरी नाराजगी जताई। संगठन का कहना है कि यदि पहली घटना पर समय रहते कार्रवाई होती, तो दूसरी वारदात टाली जा सकती थी। पीड़ित द्वारा दूसरी चोरी की सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी जा चुकी है, फिर भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।व्यापारियों की चेतावनी, करेंगे जन आंदोलनअध्यक्ष ललित गांग व सचिव मंयक मेहता ने बताया कि सुखेर क्षेत्र में स्थित कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बार-बार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस छोटे-मोटे मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं करती। इस उदासीनता से व्यापारियों में गहरा रोष है। यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी जन आंदोलन करने पर विवश होंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अनुभवी अनुसंधान अधिकारी से जांच करवाकर चोरी हुआ माल बरामद किया जाए और अपराधियों को सजा दिलाई जाए, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बन सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डाॅ. लक्ष्मीनारायण मीणा संभागीय अतिरिक्त निदेशक व डाॅ. सुरेश जैन जिला संयुक्त निदेशक नियुक्त 1 जून को गोवर्धन सागर पाल पर होगा योग का पूर्वाभ्यास” — डॉ. शोभालाल औदीच्य