24 News Update Udaipur. स्वर्गीय उस्ताद ओम प्रकाश सेन की स्मृति में आयोजित होने वाली अंडर-15 बालक-बालिका राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन परंपरागत रूप से सर्वप्रथम बोहरा गणेश जी एवं पहलवानों के आराध्य देव स्वामी श्री चतुर्भुज हनुमान जी को विधिवत निमंत्रण अर्पित कर किया गया।
धार्मिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की गई। इसके पश्चात पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 8 व 9 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपज इंडोर हॉल, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड केंद्रीय कार्यकारिणी क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष बालू सिंह कानावत उदयपुर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी,आयोजन अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा,आयोजन सचिव पहलाद चौहान,कुश्ती संघ सचिव दिपक राजौरा,जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव देवेंद्र साहू,आयोजन संयुक्त सचिव कृष सेन एवं कुश्ती कोच हेमंत अठवाल,दिपक मोदी,पहलवान सुन्दर सोलंकी,कोच केशु लाल भील, किशोर मल्होत्रा,राकेश सिसोदिया आदि पहलवान व कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालक-बालिकाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्व. उस्ताद ओम प्रकाश सेन द्वारा स्थापित कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाना है।
बोहरा गणेश व श्री चतुर्भुज हनुमान जी को निमंत्रण देकर हुआ कुश्ती प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन

Advertisements
