Site icon 24 News Update

रमजान में बनी डॉ सक्का की विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही है

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . उदयपुर के स्वर्ण शिल्पकार 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने रमजान के मुबारक मौके पर विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है डॉक्टर इक़बाल सक्का ने सोने चांदी की किताब में अरबी में अल्लाह लिखा है संस्कृत में ओम लिखा हुआ है सिख धर्म का खंडा बनाया साथ में ईसाई धर्म का सलीब क्रॉस भी बनाकर भारत की एकता की बात कही है डॉक्टर सक्का ने समस्त विश्व को विश्व शांति का संदेश देने वाली इस सोने चांदी की किताब में64 ,64 पृष्ठ है 6 गुना 4 मिली मीटर की इस किताब में अल्लाह ओम खंडा व सलीब क्रॉस को लेंस की सहायता से ही देखा व पढा जा सकता है सोने चांदी की विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब का वजन मात्र 500, 500 मिलीग्राम है सोने चांदी की इस किताब के हर-एक पन्ने को सुई की नोक से खोलकर पढ़ा जा सकता है इसको बनाने में 15 दिन का समय लगा है ।

Exit mobile version