24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . उदयपुर के स्वर्ण शिल्पकार 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने रमजान के मुबारक मौके पर विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है डॉक्टर इक़बाल सक्का ने सोने चांदी की किताब में अरबी में अल्लाह लिखा है संस्कृत में ओम लिखा हुआ है सिख धर्म का खंडा बनाया साथ में ईसाई धर्म का सलीब क्रॉस भी बनाकर भारत की एकता की बात कही है डॉक्टर सक्का ने समस्त विश्व को विश्व शांति का संदेश देने वाली इस सोने चांदी की किताब में64 ,64 पृष्ठ है 6 गुना 4 मिली मीटर की इस किताब में अल्लाह ओम खंडा व सलीब क्रॉस को लेंस की सहायता से ही देखा व पढा जा सकता है सोने चांदी की विश्व की सबसे छोटी सोने चांदी की किताब का वजन मात्र 500, 500 मिलीग्राम है सोने चांदी की इस किताब के हर-एक पन्ने को सुई की नोक से खोलकर पढ़ा जा सकता है इसको बनाने में 15 दिन का समय लगा है । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की सज्जनगढ़ सेंचुरी में आग, वन विभाग का स्टाफ बुझाने में जुटा 130 बच्चों को शिक्षा किट वितरण, एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन ने दो और बेटियों गोद लिया