कविता पारख24 न्यूज अपडेट, निम्बाहेड़ा। मेवाड़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के आकस्मिक निधन पर सर्व समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शुक्रवार को सायंकाल विवेकानंद सर्किल स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की, जिसमें सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की शुरुआत में अखिलेश ठाकुर ने दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन केवल मेवाड़ ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राज परिवार की विरासत और उनके समाजसेवी योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सभी वर्गों को प्रेरणा देता रहेगा।नेताओं और समाजसेवियों ने साझा की स्मृतियांसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली और व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने अरविंद सिंह मेवाड़ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ ने सदैव सामाजिक समरसता, संस्कृति और जनकल्याण को प्राथमिकता दी।शोक सभा में उपस्थित गणमान्यजन:इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष नीतिन चतुर्वेदी, गोपाल पंचोली, आशीष टांक, सुरेश कुदाल, अजीत जैन, सुरेश अग्रवाल, श्याम वैष्णव, बबलू माली, राजीव कसेरा, राहुल धोबी, मनमोहन जोशी, सोहन माली, विजय मीणा, गणपत गवारिया, कुलदीप सिंह राठौड़, दिलीप सिंह, नरेंद्र सिंह गौड़, फतेह सिंह सारंगदेवोत, दलपत सिंह शक्तावत, लक्ष्मण सिंह बडोली, रणजीत सिंह नारेला, रणवीर सिंह पायरी, शैलेंद्र सिंह कदमाली, शैलेंद्र सिंह अरनोदा, घनश्याम सिंह टीलाखेड़ा, महिपाल सिंह, प्रकाश चेलावत सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। सामूहिक मौन और श्रद्धांजलिशोक सभा के अंत में सभी उपस्थितजन दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का आभार प्रदर्शन भानुप्रताप सिंह नाहरगढ़ ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 585 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार राशमी ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते गन्दगी ओर कचरे के ढेर पर प्राण त्याग रही गौमाता, गौसेवकों में भारी रोष, जिम्मेदार बैठे आंखे मूंदे