उदयपुर। जयपुर के रेलवे इंस्टिट्यूट सभागार में संपन्न हुई 31 वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर , सब जूनियर एवं मास्टर इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण , एक रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते l यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 47 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में उदयपुर महिला टीम की कप्तान हंसिका कामोया ने स्वर्ण पदक जीता , वही हंसिका ने सीनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया l 63 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में भाग्यश्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 87.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l 74 किलोग्राम मास्टर टू भार वर्ग में राहिल अहमद शेख ने स्वर्ण पदक , 74 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में हरीश चावला ने स्वर्ण पदक एवं 83 किलोग्राम मास्टर फोर वर्ग में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीता l वहीं 66 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में मोहित भट्ट ने कांस्य पदक जीता l 59 किलोग्राम सब जूनियर बालक भार वर्ग में रोहित कुमार ने कांस्य पदक जीता l जबकि 93 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय खिलाडी मितांशु सेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में 142.5 किलो वजन उठाकर चौथे स्थान पर रहे । इस तरह उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण , एक रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते l
टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली , सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी , भूपेंद्र व्यास , महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल , जिला खेल अधिकारी चित्तौड़गढ़ गिरधारी सिंह चौहान एवं उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालमचंद जैन सहित कई खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading