24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) इंटेलिजेंस उदयपुर की टीम ने खमनोर थाना, जिला राजसमंद में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत के रीडर को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रीडर कृष्ण कुमार पुत्र सरदार राम निवासी सीकर को परिवादी से रिश्वत लेते पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने ACB को बताया था कि खमनोर थाने में दर्ज लूट के एक मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने और उसकी जब्त गाड़ी छुड़वाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।पहले ही ₹35,000 की रिश्वत ले चुका था रीडरप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कृष्ण कुमार पहले भी परिवादी से ₹35,000 की रिश्वत ले चुका था। इसके बाद अतिरिक्त ₹20,000 की मांग की गई, जिस पर शिकायतकर्ता ने ACB से संपर्क किया। ACB अधिकारियों के अनुसार, थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और उनकी संलिप्तता की गहन जांच जारी है। पुलिस थाना खमनोर परिसर में ही ACB टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया, जो देर शाम तक चली। ACB के मुताबिक, रीडर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही SHO की भूमिका को लेकर अलग से जांच प्रारंभ की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नागौर में पुलिस का बड़ा प्रहार: 2.16 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, जोधपुर से जुड़ा है नेटवर्क गोदावरी धाम से महाकाल तक भव्य पैदल कावड़ यात्रा