कविता पारख 24 News Update निंबाहेड़ा. कल्याण महाकुंभ के तहत आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का षष्ठम दिवस रेबारी समाज के नाम रहा। जिसमें लगभग 400 युगल यजमानों ने स्थापित देवताओं, नवगृह, कल्लाजी, नवदुर्गा के साथ साथ सुंदरकांड के चौपाईयों एवं दोहों के साथ शाकल्य एवं गो घृत की आहुतियां देकर सर्वत्र खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की। उल्लेखनीय हैं कि रेबारी समाज कल्लाजी को अपना ईष्ट देव मानता हैं। यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर नारी यज्ञ परिसर की परिक्रमा कर मन वांछित फल प्राप्ति के लिए जतन करते नजर आए।ठाकुरजी के ठाठ कल्याण नगरी में, अष्ठम दिवस बद्रीनारायण के रूप में दिए दर्शनठाकुर श्री कल्लाजी के माध्यम से कल्याण नगरी एवं यहां के वाशिंदे भाग्यशाली हैं। जहां के राजाधिराज के नित नए ठाठ देखते ही बनते हैं। यू तो उनके नित नये श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र होते हैं, लेकिन महाकुंभ के दौरान तो प्रतिदिन उनकी मनोहारी छवि भक्तों को अपलक निहारने को विवश कर देती हैं। महाकुंभ के अष्ठम दिवस बुधवार को देश के प्रमुख चार धाम में से एक उत्तराखण्ड के बद्रीनाथ धाम को वेदपीठ परिसर में शाश्वत दिग्दर्शन कराने का अनुठा एवं स्तुत्य प्रयास वेदपीठ के आचार्यों एवं बटुकों द्वारा किया गया। जिसके फलस्वरूप ठाकुरजी के बद्रीनारायण स्वरूप के दर्शन कर सैकड़ों श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्हें घर बैठे गंगा की तरह वेदपीठ पर जगन्नाथ स्वामी, श्रीनाथजी एवं बद्रीनारायण के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो गया। दूर दराज से आए कई भक्तों ने अपने आराध्य के अनुपम स्वरूप एवं महाकुंभ की समूचित व्यवस्थाओं को देखकर यह विचार व्यक्त किए कि वास्तव में ठाकुरजी के ठाठ तो कल्याण नगरी में ही देखने को मिलते हैं। इस पावन अवसर पर छप्पनभोग के रूप में ठाकुरजी को मौसमी फल के रूप में फलों के राजा आम की 17 किस्मों का भोग धराया गया। सतरंगी फूलों की झांकी के बीच आम का भोग एवं बद्रीनारायण का स्वरूप त्रिवेणी संगम के समकक्ष भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।प्राकट्योत्सव एवं दिव्य दर्शन आज20 वें कल्याण महाकुंभ के अंतिम दिवस आषाढ़ कृष्ण अष्टमी गुरुवार यानि 19 जून को प्रातरू साढ़े 8 बजे 51 कुण्डीय श्री राम यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही वेदपीठ की परंपरा अनुसार एकल परिवार को पौराणिक शिक्षा देने एवं परिवारों में बेहतर समन्वय बनाने के उद्देश्य से प्रातरू 9 बजे सामूहिक मातृपितृ पूजन, प्रातरू सवा 11 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण तथा दोपहर सवा 12 बजे भव्य शंखनाद के साथ ठाकुरजी के दिव्य दर्शन दोपहर 12.32 बजे होंगे। जिसकी वर्ष भर प्रतिक्षा करने वाले हजारों कल्याण भक्त भागीदारी निभाते हुए स्वयं को धन्य करेंगे।श्रीराम कथा के सप्तम दिवस संध्या आरती में पहुंचे विधायक कृपलानी व साथीकल्याण महाकुंभ के सप्तम दिवस श्रीराम कथा मंडप में आयोजित राम कथा की संध्या महाआरती में भाग लेने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जे के सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, देवकरण समदानी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने व्यासपीठ की महाआरती कर दीदी मंदाकिनी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आगंतुक अतिथियों को तुलसीमाला व ऊपरना ओढ़ाकर शुभकामनाएं दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर विधानसभा को मिली 10.80 करोड़ की 21.55 किमी विभिन्न सड़कों के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान इकाई सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न