Site icon 24 News Update

परमात्मा को भूलने वाला अज्ञानी होता है- संत तिलकराम महाराज

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। आसपुर मार्ग लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हडदास दास धाम बड़ा रामद्वारा में चातुर्मास में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत तिलकराम ने सत्संग में बताया कि परमात्मा को भूलने वाला अज्ञानी होता है, व मनुष्य जानवरों की योनि में चला जाता है संतो के पास जाने से समस्या का समाधान हो जाता है।
संत ने कहा संसार सोता है संत जागते हैं, व संसार से अंधकार व अज्ञानता दूर करते हैं । पति बिना नारी का श्रृंगार शोभित नहीं होता, वह भगवान का श्रृंगार करके अपने आपको शोभित कर सकती है । अपरिपक्त बालक माता-पिता के लिए बोज बन सकता है, पर गुरु उसे सही मार्ग दिखाकर उसका जीवन सुधार देते हैं । झूठ को छिपाने के लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं तथा सभी झूठे व्यक्ति एक हो जाते हैं पर जीत सच्च की ही होती है । जीभ के स्वाद के लिए जीव की भी हत्या कर देते हैं । भोजन में नमक (राम- रस) खाने में कम लेना चाहिए, इससे हड्डियां गल जाती है ।मृत शरीर पर नमक डालकर उसे गला देते है । संसार से मोह करने वाले, भगवान से भी मोह बना रखना चाहिए ।हमें तपस्या भगवान के लिए करनी चाहिए । संत ने बताया कि जीव अपने कर्मों से देव या राक्षस बनता है । जो अपने माता-पिता और गुरुजन की सेवा करता है व आज्ञा का पालन करता है उसे ही जीवन में सफलता मिलती है । प्रणाम करने से आयु ,विद्या ,यश और बल की प्राप्ति होती है । प्रतिक्रमण से व्यक्ति पदार्थ से हटता है और परमार्थ से जुड़ता है । परमार्थ से जुडऩे वाला परमात्मा बनता है व पदार्थ से जुडऩे वाला पागल बनता है । जीवन जीने के लिए हमें पर्यावरण का संरक्षण करना होगा यह सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए । प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि -भागवत समिति सागवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के सानिध्य में समिति के पदाधिकारी सदस्यो ने संत तिलकराम का शाल ओढाक़र व माल्यार्पण करके स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर जयंतीलाल मोची, नारायणलाल बनोत , गोवर्धन शर्मा ,श्याम भट्ट, राजेंद्र शर्मा, लोकेश सोनी, नाथूलाल यादव, नवनीत सोनी, रमेश वैष्णव, अमरीश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, किशन वर्मा के अतिरिक्त समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे । संत प्रसाद मधु संचावत परिवार का रहा। सत्संग में नाथू परमार ,विष्णु भावसार, मनोहर पंचाल, दिलीप कोठारी, रमेश राठौड़, महेश भाटिया, सुरेंद्र शर्मा के अतिरिक्त संगीता सोनी, अनीता सुथार, प्रेमलता सुथार लक्ष्मी सोनी, राजेश्वरी शर्मा, लक्ष्मी कलाल सहित रामस्नेही भक्त उपस्थित रहे।

Exit mobile version