उदयपुर, 29 मार्च। विश्व शांति और आत्म कल्याण के संदेश के साथ 9 अप्रैल को उदयपुर एक आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एक साथ नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के बैनर तले यह आयोजन वैश्विक स्तर पर एक ही समय में किया जाएगा। जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल 2026 को सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक 108 देशों में एक साथ यह जाप होगा। दुनिया भर में 100 मेगा इवेंट्स और 6000 से अधिक देरासर, उपाश्रय और स्थानकों में लाखों लोग एक ही समय पर मंत्र जाप कर विश्व में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे। मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि उदयपुर में यह आयोजन सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड पर सुबह 8:01 बजे से 9:01 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन शहर विधायक ताराचंद जैन, जीतो एपेक्स सचिव महावीर चपलोत, चेयरमैन यशवंत आंचलिया, एडवाइजर राजकुमार फत्तावत, नरेंद्र सिंघवी, वाइस चेयरमैन श्याम नागौरी, सचिव सुधीर चित्तौड़ा, पूर्व चेयरमैन विनोद फान्दोत और लेडीज विंग सचिव ऋतु मारू ने किया। आयोजकों ने इसे आत्मिक शुद्धि और वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वर्ण जयंती पर संवेदना का संदेश: महावीर जैन परिषद के मंच से गूंजा ‘हमदर्द बनो’, पांच समाज स्तंभों का हुआ सम्मान उदयपुर संभाग में 30 मार्च को कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट: 31 तक आंधी-ओलावृष्टि के आसार, अप्रैल में भी बदला रहेगा मौसम