24 News Update उदयपुर। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 23 से 30 मार्च तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को सूचना केंद्र उदयपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सूचना केंद्र के स्टाफ के साथ-साथ लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन कर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल उदयपुर से जारी होगा 12वीं बोर्ड रिजल्ट: 8.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म बाघपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले का एक और आरोपी किया गिरफ्तार, फरसा बरामद