Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती पादरा में शुक्रवार को विधायक शंकरलाल डेचा पहुंचे, जहां ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों की मांग के अनुसार नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां शीघ्र पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुराने कुएं से हो रही दूषित जल आपूर्ति को तत्काल बंद कर नए कुएं से ही पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करने वाले कार्मिक के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर विभाग के एक्सईएन जगदीश पाटीदार, एईएन परेश पाटीदार, ग्राम पंचायत पादरा से विनोद पाटीदार, गणेश पाटीदार, विकास उपाध्याय सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

