Site icon 24 News Update

जिला कलक्टर ने आमजन से की अमूल्य पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की अपील

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर । ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से मिल सके, इसके लिए जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने बुधवार को प्रातः 6 बजे शहरी क्षेत्र में अधिशाषी अभियंता पीएचईडी विवेक चन्द्र कच्छारा अधीक्षण अभियंता, सुधीर त्रिवेदी सहायक अभियंता, छगन सुथार कनिष्ठ अभियंता एवं पवन पटेल तकनीकी स्टाफ के साथ तुर्की दरवाजा, नागदा बाजार से पुरानी पोस्ट ऑफिस तक पैदल भ्रमण कर मोहल्ले वासियों से पानी की मात्रा, गुणवत्ता एवं दबाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने नागदा बाजार के घरों में जाकर पानी का प्रेशर का अवलोकन किया तत्पश्चात स्थानीय निवासियों से वार्ता कर आपूर्ति के समय अंतराल, प्रेशर आदि जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आमजन से नियमित एवं स्वच्छ पेयजल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नलों में टूटियां नहीं होने पर उपभोक्ताओं को पेयजल की अहमियत समझाते हुए नलों में टूटियां लगवाने व लीकेज होने पर लीकेज दुरूस्त करवाने की बात भी की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं एवं आमजन से अमूल्य पानी को व्यर्थ बहने से रोकने और घरों के आगे पानी छिड़कने आदि से बचने, अमूल्य पानी का सदुपयोग करने और पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील भी की। उन्होंने जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही वहां पर वैकल्पिक माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रातः 07:00 बजे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल योजना ग्राम भानपुर-सुण्डियावाडा में निर्मित खुले कुएं तथा उच्च जलाशय का निरीक्षण करने के पश्चात् ग्रामीणों से पेयजल की गुणवत्ता, दबाव एवं आपूर्ती के समय के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा अधिकारीयों को पानी की गुणवत्ता एवं उचित मात्रा में पेयजल आपूर्ती हेतु निर्देश प्रदान किये गए साथ ही पेयजल स्त्रौतों के निकट रिर्चाज स्ट्रक्चर प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान साथ में जलदाय विभाग से विवेक चन्द्र कच्छारा अधीक्षण अभियंता, सुधीर त्रिवेदी सहायक अभियंता, भगवती लाल मीणा, छगन सुथार कनिष्ठ अभियंता एवं पवन पटेल पम्प चालक उपस्थित थे।

Exit mobile version