कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। छत्रपति संभाजी महाराज जयंती उत्सव 2025 की प्रतिमा यात्रा का स्थानीय क्षत्रिय मराठा समाज नें इस राष्ट्र गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया । सोवार सुबह 9 बजे आदर्श कॉलोनी स्थित समाज के छत्रपति शिवाजी समुदायिक भवन पर पूरण राव नाईक, रविराव जाधव, हेमंत राव जाधव, प्रहलाद गाजरे, यशवंत क़दम,कैलाश भोंसले, गोविन्द पंवार, राजेंद्र पंवार, निखिल नाईक, विनीत इंगले, आदि समाज जनों ने भव्य स्वागत किया । समाज के अध्यक्ष हेमंत मराठा एवं सचिव पुरणराव नाईक ने संभाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
जय शिवाजी जय भवानी जय संभाजी महाराज… हरहर महादेव के हर्ष गगन चुम्बी नारों से सम्पूर्ण पांडाल गुंजायमान होता रहा। राष्ट्र गौरव यात्रा प्रमुख एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विलास राव पंगारकर के अनुसार लगभग 110 महिला पुरुष एवं बच्चों के टीम में लगभग 35 गाड़ियों के सँग नासिक महाराष्ट्र से आरम्भ यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली महाराष्ट्र भवन तक जायेगी । तीन प्रदेशो में गुजरती हुई इस गौरव यात्रा का जगह-जगह स्वागत होता रहा। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत यह यात्रा सफलता के शिखर पर चढ़ती अपने गंतव्य तक बढ़े सम्मान के साथ जय -जय के उद्घोष पाती जा रही है ।

