Site icon 24 News Update

थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5-6 मई को

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 1 मई। बड़गांव तहसील के थूर (घाटी) गांव में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन 5 एवं 6 मई 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह पावन धार्मिक आयोजन संत श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरजकुण्ड धाम, मेवाड़) के सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अनुसार 5 मई को आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यमंत्री गौतम दक, विधायक प्रतापलाल गमेती, उदयलाल डांगी, ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पुष्कर डांगी एवं अतुल चंडालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
महोत्सव के तहत 5 मई की शाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, मधुबाला राव, महावीर सांखला और अनिल डांगी अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
वहीं 6 मई को प्रातः 9 बजे मुख्य समारोह के तहत भगवान श्री सिद्धि विनायक की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। आयोजन को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। श्री सिद्धि विनायक मंदिर मंडल परिवार एवं थूर गांव के समस्त ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजनकर्ता नारायणलाल डांगी ने बताया कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पावन और ऐतिहासिक अवसर है।

Exit mobile version