24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर की अंबेडकर बस्ती, गामोठवाड़ा में सामाजिक समरसता, सौहार्द, खुशी एवं उल्लास के वातावरण में श्री मानस मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में धार्मिक एवं देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक समागम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष नाथूलाल यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण और उपरना ओढ़ाकर स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विकासराज ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, 500 वर्षों के संघर्ष, कारसेवकों के बलिदान और भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि हिंदू कण-कण में भगवान को मानता है, सिर्फ पत्थरों की पूजा नहीं करता, बल्कि पेड़, पौधों, नदियों, पहाड़ों और प्रकृति की पूजा भी करता है। अतिथि संत उदयराम जी महाराज, श्री प्रभुदास धाम सागवाड़ा ने जात-पात भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। महिला शक्ति के रूप में उपस्थित माया बेन ने परिवार का सही ढंग से नियोजन करने की सलाह दी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप वंदना से हुई। संचालन समिति सचिव जितेंद्र भट्ट और आभार समिति उपाध्यक्ष रामचंद्र जोशी ने धन्यवाद व्यक्त किया। नगर समिति के प्रमुख गिरीश सोमपुरा, किशोर भावसार, जितेंद्र सुथार, जिला प्रचारक निखिल भाई, समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद भट्ट, नीरज शर्मा, प्रभुलाल बुनकर, पंकज डेंडोर, मगनलाल भागरीया, धुलजी यादव, समिति के संयोजक लाल सिंह राव, सह संयोजक यशवंत गवारिया, संरक्षक मोहनलाल भट्ट, विश्वनाथ पंड्या, कुबेरलाल जोशी, पुष्कर गवारिया, नारायणलाल यादव, नटवरलाल गोगरोत, धनेश्वर बुनकर, मानस मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वे कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह: ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की भावना के साथ समाज सेवा का संदेश