लगातार तीसरे बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को मिली कई बड़ी सौगातें निम्बाहेड़ा को मिली एनडीपीएस कोर्ट की सौगात बार एसोसिएशन ने आतिशबाजी कर जताया विधायक कृपलानी का आभार 24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राजस्थान सरकार के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत आम बजट को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है।-बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृपलानी ने कहा कि यह बजट सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय की भावना को साकार करने वाला है, जिसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, श्रमिकों एवं उद्योग जगत सहित प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की विकास यात्रा को गति देने का कार्य किया है।विधायक कृपलानी ने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार, रोजगार के नए अवसरों के सृजन तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से युवा शक्ति को सशक्त आधार प्रदान किया जाएगा। किसानों के हित में सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, कृषि अनुदान, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा उत्पादन वृद्धि के प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।उन्होंने बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार एवं बुजुर्गों के कल्याण हेतु किए गए प्रावधानों को संवेदनशील पहल बताते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।औद्योगिक विकास के संदर्भ में कृपलानी ने कहा कि निवेश को प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। निम्बाहेड़ा विधानसभा को मिली सौगातें राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री श्रीमति दीया कुमारी द्वारा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा में बहुप्रतिक्षित एनडीपीसी कोर्ट की स्वीकृति के साथ ही निम्बाहेड़ा के रसूलपुरा जीएसएस 220 जीएसएस की सौगात मिली है। इसके साथ ही विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर करताना फाटक से व्हाया बडौली घाटा होते हुए अरनोदा-मांगरोल मार्ग तक करीब 8.50 किलोमीटर लम्बी सड़क का करीब 4 करोड़ की लागत से सड़क का नवीनीकरण कार्य, जाखम बांध परियोजना के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) एवं छोटीसादड़ी (प्रतापगढ़) कस्बे व ब्लॉक में लघु परियोजना से लाभांवित ग्रामों को क्चह्वद्यद्म ङ्खड्डह्लद्गह्म् उपलब्ध करवाने की डीपीआर के लिए 1 करोड़ 37 लाख रूपये स्वीकृत तथा नगर परिषद निम्बाहेड़ा के रानीखेड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने की स्वीकृति जारी हुई है।इधर, आज प्रस्तुत बजट में निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस कोर्ट खोलने की स्वीकृति जारी होने पर बार एसोसीएशन निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला के नेतृत्व में स्थानीय एवं क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक कृपलानी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष नारेला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी की तथा उपरना ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर मुह मिठा करवाया। इस दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला सहित आशीष नागोरी, महावीर जैन, ओमप्रकाश धाकड़, हरीश वैष्णव, चंद्रपाल सिंह शेखावत, अरविंद पाल सिंह बडोली, जगदीश चंद्र भांबी, अक्षय गौरव सेठिया, रवि कुमावत, सुधीर करोड़ीवाल, लक्ष्मी लाल कुमावत, दिलीप तेली, अभय सर्वा, शंभुलाल तेली, हरीश तेली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।राज्य के लोकहितार्थ आए इस बजट तथा निम्बाहेड़ा क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम धाकड़, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सोनी, ममता शारदा, पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, विरेश चपलोत, मोतीलाल आहूजा, प्रदीप मोदी, उमेश तोतला, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नीलेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, जिला मंत्री पारस वीरवाल, शौकीन चापलोत, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा असलम गौरी, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट विकसित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण 16 नमूने लिए, 5 विक्रेताओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस बोर्ड परिक्षा केन्द्र के बहार भारत विकास परिषद सदस्यों द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों को कुमकुम तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई