कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा. ऑल इंडिया जैन संस्कार की वार्षिक परीक्षा में नगर निम्बाहेड़ा की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुवे ऑल इंडिया में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया है.
अर्हम संस्कार वाटिका की स्थानीय संचालिका अंकिता डूंगरवाल, आस्था वडारा ने बताया कि विगत 3 वर्षों से श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मन्दिर में प्रति रविवार धार्मिक पाठशाला का संचालन किया जाकर बच्चों में जैन धर्म और शासन की शिक्षा प्रदान कर उनमें संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है, जिसमें से 54 बच्चों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया था देश भर के करीब 10000 से अधिक बच्चों में सुश्री नेनिशा सुपुत्री अंकित विराणी प्रथम एवं सुश्री सान्वी सुपुत्री दीपक सेठिया ने ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर नगर को गौरान्वित किया है.
दोनों बच्चियों की इस उपलब्धि पर समाजजनों ने शुभकामनायें प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

