Site icon 24 News Update

खेरवाड़ा निवासी अंजलि के रूप में हुई युवती की पहचान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर में कल सिविल डिफेंस टीम फतहसागर में देवाली छोर पर मिला शव अंजलि कसारा का है। वह आलू फैक्ट्री बस्ती में रह रही थी। मूल रूप से खेरवाड़ा की रहने वाली थी। अंजलि उदयपुर में शोभागपुरा 100 फीट रोड पर डेंटल क्लिनिक पर काम कर रही थी। अंजलि दो दिन से लापता बताई जा रही थी। उसकी मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस परिजनों से बातचीत के आधार पर कारण पता करने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version