24 News update
उदयपुर। बहुचर्चित मदनमोहन उर्फ टोनी पाटीदार हत्या (हनीट्रैप) प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है।
घटना का विवरण
दिनांक 2 फरवरी 2024 को प्रार्थी कैलाश चन्द्र पाटीदार निवासी बड़ा राजपुरा ने थाना भीण्डर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र मदनमोहन (टोनी) 1 फरवरी 2024 की सुबह घर से दुकान के लिए निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसकी पत्नी रश्मि को फोन पर सूचना मिली कि मदनमोहन भीण्डर अस्पताल में है। परिजन जब पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा हुआ मिला। मामले में अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या की पुष्टि हुई। इस पर थाना भीण्डर में प्रकरण संख्या 29/2024 धारा 302 भादस में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अब तक की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। अब तक 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में फरार चल रहे अभियुक्त अल्ताफ हुसैन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी कन्नौज, थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ को टीम ने तकनीकी व आसूचना आधार पर डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
उक्त अभियुक्त अल्ताफ हुसैन पर जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल द्वारा 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
नेतृत्व और टीम
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में,
- श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा के सुपरविजन में,
- श्री राजेन्द्र सिंह जैन, उप अधीक्षक, वृत वल्लभनगर के नेतृत्व में,
- श्री पूनाराम गुर्जर, थानाधिकारी भीण्डर (विशेष भूमिका),
- श्री जालिम सिंह, कानि.
- श्री महिपाल, कानि.
ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

