24 News Update नई दिल्ली। रेलवे है तो सब मुमकिन है। त्योहारों के बाद अब क्रिकेट मैच का खुमार भी नजर आ रहा है। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले टी-20 फाइनल मैच को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। फ्लाइट टिकटों के महंगे होने और नियमित ट्रेनों में टिकटों की कमी के चलते रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04062 नई दिल्ली–साबरमती एक तरफा आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल शनिवार 7 मार्च 2026 की रात 23:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और रविवार को 14:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।यह ट्रेन मार्ग में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जयपुर स्टेशन पर ट्रेन रविवार सुबह 04:50 बजे पहुंचेगी और 05:00 बजे रवाना होगी।रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 5 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी और 2 पावर कार शामिल हैं।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली और टी-20 विश्व कप फाइनल के कारण दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसी अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा शुरू की गई है, ताकि क्रिकेट प्रेमियों और अन्य यात्रियों को यात्रा में राहत मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अदालत में उलट गई पत्रकार की हत्या की कहानी: राम रहीम बरी, तीन दोषियों की सजा बरकरार महाराष्ट्र ने रणनीतिक ‘कर्टेन रेज़र’ समारोह के साथ पल्स 2026 का किया शुभारंभ, पल्स 2026 महाराष्ट्र को भारत के हेल्थकेयर और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करेगा