Site icon 24 News Update

जन्नती दरवाजा खुला, दरगाह में उमड़े अकीदतमंद

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, अजमेर। अजमेर शहर शनिवार को ईद-उल-अजहा की खुशियों से सराबोर नजर आया। मुस्लिम समाज ने परंपरागत अंदाज़ में ईद-उल-अजहा मनाई। सुबह होते ही लोग विशेष नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाह की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर मुल्क और सूबे की अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की गई।

ईद की मुख्य नमाज सुबह 8 बजे कैसरगंज स्थित ईदगाह में अदा की गई। ईदगाह नमाजियों से खचाखच भरी रही, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी गईं।

ईद की नमाज अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में भी अदा की गई। दरगाह शरीफ में ईद के मौके पर जन्नती दरवाजा तड़के 4 बजे खोला गया। इसके साथ ही अकीदतमंदों की भीड़ दरगाह में उमड़ पड़ी। सिर पर फूलों और चादर की टोकरी लिए जायरीन अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और दरवाजे से जियारत की होड़ सी मच गई।

Exit mobile version