24 News Update उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने नगर वन उद्यान, चिरवा घाटी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उप वन संरक्षक उदयपुर(उत्तर) अजय चित्तौड़ा ने जिला कलक्टर ने नगर वन उद्यान में संचालित इको ट्यूरिज्म गतिविधियों से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने गतिविधयों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सुविधायों जैसे जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, जायंट स्विंग का आनंद लेते हुए पिकनिक क्षेत्र की सरहाना की। जिला कलक्टर ने इस स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक यहाँ आकर प्रकृति के साथ जुड़ सकें और एक साहसिक अनुभव प्राप्त कर सके। उद्यान का प्रबंधन वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, अम्बेरी द्वारा किया जा रहा है जो जेएफएम का एक अच्छा मॉडल है। कलेक्टर ने इस स्थल का सोशल मीडिया, होर्डिग एवं अन्य जन संचार माध्यमों के जरिये प्रचार करने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार प्रतापनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों का डीजल बरामद, वारदात में प्रयुक्त 2 कारें जब्त मुस्लिम कलाकार ने तिरंगा शिवलिंग ,कावड़ कलश,व नागराज ,बनाया हरिद्वार के धरती लोक ,शिव मंदिर में करेंगे भेंट ,राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र