24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा ज़िले से सांसद प्रत्याशी मोतीलाल लाल सिंघानिया ने हुंकार भरी और बताया कि अखिल भारतीय रैगर महासभा के तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल को समाज ने 3 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था लेकिन कार्यकाल खत्म होने पर भी चुनाव वापस नहीं करवाकर तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए है।ताकि पंचायतराज चुनाव में बीजेपी से खुद प्रधान प्रमुख बन जाए।राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल अपने कार्यकाल में आरएसएस/ बीजेपी की चाटुकारिता करते हुए बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गए।केवल अपने टिकिट के चक्कर से बाकी समाज जाए भाड़ में जब 3 साल में तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल ने कुछ कार्य किया ही नहीं तो अब 6 महीने कार्यकाल बढ़ाकर कौनसा तीर मारने वाले हैं। बताए ? रैगर समाज के तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल से मेरा अनुरोध है कि तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें तथा अखिल भारतीय रैगर महासभा के चुनाव की तिथि घोषित करें।अब युवा समाज को गर्त में जाने से रोकने की हर कोशिश करेगा।जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर जगह विरोध करेगा, काले झंडे दिखाएगा,मंच बहिष्कार करेगा क्योंकि तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष की बहुत अति हो गई!समाज का वर्तमान में राजनीति, सामाजिक भविष्य बर्बाद करने का काम तानाशाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल द्वारा किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।तानाशाही राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल आपको किस बात का डर है चुनाव घोषित करें,अपने समाज हित में काम किया होगा तो समाज बताएगा।अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल जरा भी शर्म बची है तो चुनाव की तारीख घोषित करे और तुरंत प्रभाव से समाज हित में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे।मेरा सभी जागरुक युवा बुद्धिजीवी से अनुरोध है कि यह(बी एल नवल) जहां भी आए सामाजिक कार्यक्रमों/ मंच/ सभा से विरोध करो इसकी शुरुआत मैं तो बहुत जल्दी मेरे जिले के एक कार्यक्रम में करने वाला हूं।आप भी तैयार रहे।मै समाजहित में अब रुकने वाला नहीं हु,समाज को ऐसे बर्बाद होते नहीं देख सकता Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विकसित भारत जीरामजी योजना गांवों के और गरीबों के विकास का आधार बनेगी: पूरण अहीर पीएम श्री महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर सुरक्षा से सशक्तिकरण तक, मेंटोर-मेंटी मंच से उठी बालिका की आवाज