Site icon 24 News Update

बंद मुट्ठी आया बंदे जग में खाली हाथ जाएगा… सहित भक्ति से भरे भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त

Advertisements

सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर की आमंत्रा कॉलोनी में यजमान योगेश रावल/प्रताप जी रावल के निवास पर शनिवार शाम मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 773वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें “बंद मुट्ठी आया बंदे जग में खाली हाथ जाएगा…” सहित कई भक्ति से भरे भजनों पर देर रात तक भक्तजन झूमते रहे तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में यजमान प्रताप रावल व कमलेश रावल ने भगवान रामजी व हनुमानजी का तिलक व माल्यार्पण कर पूजन किया। मंडल के जितेंद्र सुथार व ललित मिस्त्री ने गणपति पूजन, सरस्वती वंदना करवाई तथा सौरभ भट्ट टीम ने हनुमानजी का आव्हान किया। मंडल की ओर से निलेश गामोट व जितेंद्र भट्ट ने यजमान परिवार का माल्यार्पण व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

राष्ट्र भक्ति को सर्वोच्च मानते हुए “राष्ट्र देवो भव” की भावना से उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान किया। भरत भट्ट व नरेश भट्ट शिवलहरी ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के साथ गायन किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार, चेतन गोगरोत, नरेंद्र सोमपुरा, जुगल किशोर सोनी, नकुल गोगरोत, जितेंद्र कलाल, राहुल भगत, सुरेश भट्ट सहित कलाकारों ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे, तू अकेला नहीं प्यारे राम तेरे साथ है, जगन्नाथ चका नैन नीलांचल वारे, सांवरियो है सेठ म्हारी राधाजी सेठानी है, त्रिलोकपति दाता सुखधाम स्वीकारो मेरा प्रणाम, आदमी मुसाफिर है आता है जाता है सहित कई भजन प्रस्तुत किए।

रुद्र नीरज ने ढोलक की थाप से तथा भावेश खींची ने ऑर्गन के मधुर स्वरों से भक्तिरस का वातावरण बनाया। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कर्मवीर सिंह राठौड़, उत्तम पंचाल, नरेंद्र पंचाल, प्रांशु भट्ट तथा ऑक्टोपैड पर नरेश खींची ने संगत दी।

अंत में हनुमान चालीसा पाठ व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Exit mobile version