Site icon 24 News Update

मुझे दास बनाकर रख लेना प्रभु तुम अपने चरणों में ….. सहित भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती घोटाद में यजमान कान्तिलाल सरियोत के निवास पर शनिवार शाम को मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 769वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। यजमान कान्तिलाल सरियोत ने भगवान रामजी व लालशंकर हनुमानजी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन किया। जितेंद्र सुथार ने गणपति पूजन व भरत भट्ट ने सरस्वती वंदना की। नकुल गोगारोत ने हनुमानजी का आह्वान किया। मंडल की ओर से उत्तम पंचाल ने यजमान परिवार का माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्र देवो भव की भावना से उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान किया।
भरत भट्ट व जितेंद्र कलाल ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने अमृत है हरि नाम जगत में…, चेतन गोगरोत ने आज लुटा दे रे सर्वस्व अपना मान ले कहना मेरा…, नकुल गोगारोत ने मुझे दास बनाकर रख लेना प्रभु तुम अपने चरणों में…, जितेंद्र कलाल ने मंगल मूरत मारुति नंदन…, राहुल भगत ने सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है… सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। हिमांशु सेवक पादरा द्वारा ऑर्गन के मधुर स्वर एवं रुद्र नीरज द्वारा ढोलक की थाप से पूरे पांडाल में भक्तिरस का वातावरण बन गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
विभिन्न वाद्ययंत्रों पर निलेश गामोट, काव्य गामोट, प्रांशु भट्ट, कमलेश रावल, ललित मिस्त्री, रमेश जोशी, दीपक सरियोत ने संगत दी तथा ऑक्टोपैड पर जिग्नेश रावल ने संगत दी। नरेश भट्ट शिवलहरी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत में यजमान परिवार द्वारा आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर विनोद जोशी, मुकेश गामोट, तिलकराम, दुर्गाशंकर, कृष्णलाल, आनंदलाल, चिंतन भट्ट, रमनलाल पाटीदार, भवानीशंकर, किशोर, मोहनलाल, देवीलाल, प्रदीप, हितेश, कपिल, भव्य, परीक्षित, निखिल सहित आसपास क्षेत्र से कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Exit mobile version