24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के सौंदर्यकरण के नाम पर पुलिया चौड़ी की जा रही है – नपा अध्यक्ष गांधी नगर के डूंगरपुर मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के सामने स्थित मसानिया तालाब के ओवरफ्लो पानी के नाले को नगर पालिका द्वारा चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि नाला आगे की ओर पूरी तरह ढका हुआ है। ऐसे में पुलिया चौड़ी होने के बाद नाले की सफाई कैसे की जाएगी, यह सवाल खड़ा हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने बताया कि नगर के सौंदर्यकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिया को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाले के अंतिम छोर से सफाई कर्मचारी अंदर प्रवेश कर सफाई कार्य करेंगे।उल्लेखनीय है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया द्वारा पुलिया के दोनों ओर लोहे की जालियां लगाकर तथा उन पर प्लास्टिक के पुष्प लगाकर सौंदर्यकरण किया गया था। लेकिन वर्तमान नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व रातों-रात एक ओर से पुलिया की लोहे की जालियां हटाकर सड़क चौड़ी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 2 फरवरी से पुलिया को ढकने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जबकि इससे पहले नाले को स्लैब से ढका गया था और सफाई पुलिया के पास खुले स्थान से की जाती थी। अब सड़क चौड़ी करने की दृष्टि से पुलिया को पूरी तरह स्लैब से ढक दिया गया है। साथ ही, पानी निकासी के लिए अंदर सीमेंट ब्लॉक खड़े कर बीच-बीच की जगह को कास्या पत्थरों से ढका जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया चौड़ी होने के बाद भारी वाहनों के आवागमन से इसके ध्वस्त होने की संभावना बनी रह सकती है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष गांधी ने कहा कि यह तकनीकी कार्य है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। यदि कोई नुकसान होता है तो उसकी जमा सुरक्षा राशि से कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर स्थित पुलिया को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी। जानकारी के अनुसार यह नाला नगर के मुख्य तालाब मसानिया से जुड़ा है, जिसमें बरसात के समय अधिक पानी भरने पर ओवरफ्लो पानी निकलता है। यदि नाला अवरुद्ध हुआ तो पुलिया के पास स्थित बस्तियों एवं दुकानों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एम.एम. पाटीदार हॉस्पिटल के स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर 60 यूनिट रक्तदान विधानसभा में विधायक डेचा ने किसानों की समस्याओं को उठाया