24 न्यूज अपडेट, निंबाहेड़ा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-2 की पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार ने बुधवार को हत्या के एक प्रकरण में दो आरोपियों को बरी कर दिया। प्रकरणानुसार, 21 सितम्बर 2023 की रात करीब 9 बजे चौबे जी का कंथारिया, थाना भदेसर निवासी कंकू बाई ने ट्रॉमा वार्ड अस्पताल में पुलिस को बयान दिया था कि हंसराज पुत्र रामलाल भांबी और रतनलाल पुत्र गोटूलाल भांबी ने उसके साथ मारपीट की। इलाज के दौरान कंकू बाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन ने गवाह व साक्ष्य प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में हंसराज और रतनलाल को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। मामले में आरोपी रतनलाल की ओर से सैयद साजिद अली एडवोकेट और हंसराज की ओर से संजय बाबेल एडवोकेट ने पैरवी की।
निंबाहेड़ा में हत्या के आरोपियों को न्यायालय ने किया बरी

Advertisements
