Site icon 24 News Update

क्षत्रिय युवक संघ बालिका- प्राथमिकता प्रशिक्षण शिविर का भादवा माता नीमच समापन समारोह हुआ

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निंबाहेड़ा। नीमच इस शिविर के माध्यम से समाज की बालिकाओं को क्षत्रिय चरित्र इतिहास संस्कृति एव धर्म की महतवपूर्ण जानकारी दी।
भादवा माता के जिला राजपूत सेवा सदन में बालिका प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हुआ। इस शिविर में चित्तौड़गढ़, उड़ीसा, आगरा ,मथुरा, भीलवाड़ा, मंदसौर व नीमच की बालिका प्रशिक्षण शिविर में 90 बालिका ने इस शिविर में भाग लिया।
इस शिविर में बालिका को राजपूत समाज के इतिहास संस्कृति धर्म की महतवपूर्ण जानकारी प्रदान की गई विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें इस मुल्य को अपने जीवन में आत्म विश्वास करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
इस शिविर का संचालन विष्णु कुंवर, बलवंत सिंह कालेवा सपे उड़ीसा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया है। इस शिविर का देनिक कार्यक्रम प्रातः काल सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया गया। कुंवर सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ठिकाना पतलासी के द्वारा बालिका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। इस शिविर में 90 बालिका प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस शिविर में बालिका की विदाई से पहले नारायणगढ़ के सज्जनसिंह चौहान ने बालिका को संबोधित किया। आपने कहा कि रोज का दिन चर्या में बदलाव बहुत जरूरी है रोज सुबह जल्दी उठकर योग करे। अपने आसपास की बालिका को राजपूत समाज के इतिहास संस्कृति घर्म की जानकारी प्रदान करे। व राजपूत समाज के इतिहास संस्कृति घर्म की जानकारी प्रदान की इस शिविर में वरिष्ठ स्वयं सेवक गंगा सिंह साजियाली, बालू सिंह चित्तौड़गढ़, लक्ष्मण सिंह बडोली, गुमान सिंह बालई शयाम सिंह चिरनोरिया जयपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास सामाजिक जिम्मेदारी एव क्षत्रियों हित संस्कारों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।बालिकाओं से जब पूछा आपको इस शिविर में केसा लगा। तो बालिका ने कहा कि हमें यहां घर जैसा माहोल रहा। वह जीजा विष्णु कुंवर ने सभी बालिका को चार दिन का प्रशिक्षण दिया।

Exit mobile version