– पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में दी जानकारी


24 News Update उदयपुर। शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और वन भूमि को संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार नगर वन और नगर वाटिकाओं की स्थापना पर नए प्रस्तावों पर विचार करेगी। यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में दी।
भूपेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2020 से केंद्र सरकार नगर वन योजना लागू कर रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरों और आसपास के क्षेत्रों में नगर वन एवं वाटिकाओं का विकास कर हरित आवरण बढ़ाना, भूमि क्षरण रोकना और अतिक्रमण से संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें यदि नगर वन अथवा नगर वाटिकाओं की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजती हैं, तो मंत्रालय उनकी समीक्षा कर स्वीकृति प्रदान करेगा।
मंत्री ने आगे बताया कि मंत्रालय ग्रीन इंडिया मिशन (GIM), नगर वन योजना (NVY) और मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटेट एंड टैन्जिबल बेनिफिट्स (MISHTI) जैसी योजनाओं के जरिए वनीकरण और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) के तहत भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्य किए जा रहे हैं।
सरकार समय-समय पर अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव और वन्यजीव सप्ताह जैसे अवसरों पर सामूहिक वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित करती है। पिछले वर्ष 5 जून से शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading