प्रतिदिन 4 हजार लोगों का होता है आवागमन 24 News Update उदयपुर। शहर के पुरोहितों की मादड़ी स्थित रोड नम्बर 4 लक्ष्मीनगर के मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े खड्डे होने से आमजन परेशान है। क्षेत्रीय निवासी हितेश व्यास ने बताया कि पुरोहितों की मादड़ी में लक्ष्मी नगर कॉलोनी से लेकर दूदाजी के देवरे तक सडक़ पूरी तरह से टूटकर खस्ताहाल है। सडक़ पूरी तरह से टूट चुकी है आए दिन यहां के निवासी हादसे के शिकार हो रहे है। क्षेत्रवासियों को कहना है कि पिछले 1 साल से यह मुख्य सडक़ टूटी हुई है। नाली पर लगे गटर भी पूरी तहर से टूट चुके है। लेकिन सम्बन्धित विभाग एवं अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बारिश के समय इन खड्डों में पानी भर जाता है जिससे दूपहिया वाहन चालक गिर रहे है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना करीब 4 हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन टूटी सडक़ के कारण वे हमेशा हादसे के शिकार होने के अंदेशे में रहते है। करीब चार माह पहले बड़ा नाला बनाने के लिए खोदी गई मुख्य सडक़ को भी दुरुस्त नहीं किया गया। केवल मिट्टी व गिट्टी डालकर रास्ता चालु किया जिससे बारीश से मिट्टी चिकनी होकर वहां दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सडक़ को सही कराने पर भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation औदिच्य समाज के नौ दिवसीय सामूहिक गरबा महोत्सव में हर दिन अलग-अलग थीम पर गरबा नृत्य प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ का स्नेह मिलन एवं सामूहिक क्षमायाचना समारोह सम्पन्न