24 News Update जयसमंद. समीपवर्ती वीरपुरा गांव स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल गातोड़जी बावजी मंदिर में सोमवार को अव्यवस्थाओं और नवाचार को लेकर सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी गजराज सिंह रामा की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मंदिर की दान-पेटी में जमा करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये, रसीद बुक, चांदी के जेवरात और भोपाजी के पास मौजूद चांदी के नाग सहित चढ़ावे को लेकर विवाद छिड़ गया।
विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस, गातोड़ के मोतबीर, श्री गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई, चौखले के पंच व नवयुवक मंडल की मौजूदगी में संबंधित व्यक्तियों ने शनिवार को दान राशि और चढ़ावा कमेटी को सुपुर्द करने पर सहमति जताई, जिससे माहौल शांत हुआ।
बैठक में गजराज सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष केशुलाल मालवी, सीए रमेश जैन, शांतिलाल मीणा सहित कई लोगों ने अव्यवस्थाओं पर चिंता जताई। श्रद्धालुओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर सर्व समाज ने रोष व्यक्त किया। ब्राह्मण औदीच्य समाज के परिवारों ने समान पूजा-पाठ का अधिकार मांगा, जिस पर सभी ने सहमति जताई।
भामाशाह दलीचंद जैन झाड़ोल ने भोजनशाला खोलने की घोषणा की। वहीं कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर नारूलाल मीणा, शंकरलाल मीणा सहित ग्रामीणों में चर्चा हुई। प्रशासन की मौजूदगी में दान-पेटी खोलने का निर्णय भी लिया गया।
इस दौरान श्री कल्लाजी संस्था अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, भोपाजी मोहनलाल शर्मा, बजरंग सेना के जेएस बन्ना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व बाहरी श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा हेतु सराड़ा थानाधिकारी हेमंत अहारी, जयसमंद चौकी प्रभारी व पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
जयसमंद समीपवर्ती वीरपुरा गांव स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल गातोड़जी बावजी मंदिर में सोमवार को अव्यवस्थाओं और नवाचार को लेकर सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी गजराज सिंह रामा की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मंदिर की दान-पेटी में जमा करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये, रसीद बुक, चांदी के जेवरात और भोपाजी के पास मौजूद चांदी के नाग सहित चढ़ावे को लेकर विवाद छिड़ गया।