Site icon 24 News Update

वर्षीतप आराधको का 11वा पारणा उत्साह के साथ सम्पन्न, सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल का नवाचार ,पहली बार आयोजित किया सामूहिक पारणा कार्यक्रम

Advertisements

कविता पारख

24 News update निम्बाहेडा । सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक पारणा कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को सभी 50 वर्षीतप आराधको द्वारा आज 11वा पारणा उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा इस वर्ष नवाचार करते हुऐ, पेच तलाई स्थित चन्दन बाला भवन में सामूहिक पारणे का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मण्डल के सदस्यो द्वारा उत्साह के साथ सभी आराधको की श्रद्धापूर्वक सेवा की जा रही हे। सभी सदस्यों की मोजुदगी में सभी आराधको को उत्साह के साथ पारणे कराये। इस अवसर पर आज बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल ने भी पारणा में सेवा लाभ लिया सकल संघ वर्षीतप मंडल द्वारा पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल का बहुमान समाजजनों के द्वारा उपरना एवं माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर पारणा में सेवा लाभ समता महिला मंडल द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।

Exit mobile version