Site icon 24 News Update

जैन (संचेती) व मोदी परिवार ने लिया 19वे पारणे का लाभ सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक पारणा अनवरत जारी

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेड़ा । सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक पारणा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सभी वर्षीतप आराधको का 19वां पारणा उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा पेच तलाई स्थित चन्दन बाला भवन में सामूहिक पारणे का कार्यक्रम अनवरत जारी है जिसमें मण्डल के सदस्यो द्वारा उत्साह के साथ सभी आराधको की उत्साहपूर्वक सेवा की जा रही हे, वर्षीतप मण्डल के अखिलेश जैन, कौस्तुभ डांगी, अतुल सेठिया, कुलदीप नाहर , समेत कई सदस्यों की उपस्थिति में सभी आराधको को लाभार्थी परिवार डॉ जे एम जैन (संचेती) परिवार एवं रणजीत, प्रमोद मोदी परिवार ने उत्साह के साथ पारणे कराए एवं सभी आराधकों एवं सेवा देने वाले को प्रभावना का लाभ डॉ जे एम जैन परिवार, रणजीत, प्रमोद मोदी, परिवार, एवं हस्तीमल, रत्नेश कुमार, दीपक सेठिया परिवार ने लिया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ही लाभार्थी जैन(संचेती) एवं मोदी परिवार का श्री समता युवा संघ एवं सभी समाजजन द्वारा कुमकुम, माला एवं ओपरना ओढाकर बहुमान किया गया।
इस अवसर पर समता युवा संघ से महावीर सिंघवी, देवेंद्र सालेचा, राजकुमार चपलोत, पंकज छाजेड, सुनील सिंघवी, प्रवीण नागोरी,एवं समाजजन महावीर छाजेड,कमल तलेसरा, कुलदीप लोढ़ा,अशोक तेजीवत, रिचिन लुक्कड़, मुकेश बम, राजेश जेतावत, हरमेश जैन,सतीश बाबेल, हर्षद डुंगरवाल,जसवंत महात्मा, विशाल गोखरू, दिवांशु डांगी, महिला मंडल से लता डांगी, निर्मला संचेती, शारदादेवी सेठिया, सुनीता मोदी, स्नेहलता सेठिया, शिल्पा बोडाना, सहित समाज की कई महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा भी सेवाएं दी गई। सभी तपस्वियों द्वारा वर्षीतप मंडल की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था पर अनुमोदना की, वहीं सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा सभी तपस्वियों की सुख शाता पुछते हुऐ उनकी तपस्या की अनुमोदना की।

Exit mobile version