प्राचीन रथ में निकली करीब 3 किमी रथयात्रा24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। जलझुलनी एकादशी पर दशा नेमा समाज के तत्वावधान में बुधवार देर शाम को गाजे बाजे व जयकारों के साथ सनातन धर्मावलंबियों की रथ यात्रा निकली गई जिसमें भारी संख्या में भक्त सैलाब उमडा।रथ यात्रा नगर के शुक्लवाडा स्थित नेमा समाज के रुपचतुर्भुज मंदिर से शाम को बोली धारी अमित पुत्र स्व. अंबिकाप्रसाद वाडेल परिवार ने प्रतिमा व रथ की आरती उतारी। गाजे-बाजे, जयकारे व आतिशबाजी के साथ चौपहिया युक्त रथ की यात्रा प्रारंभ हुई। रथ को धर्म पताका, फूलमाला, लकझक रोशनी व रजत छत्रों से सजाया था। रथ की दूसरी मंजिल में रजत पालके में भगवान विष्णु के वामन अवतार की मूर्ति विराजित थी। श्रद्धालुओं के जयकारे तथा महिलाओं के भक्ति गीतों के साथ चंवर ढूलाते रथयात्रा वरदायिनीमाता मंदिर, कालिकामाता मंदिर, रोकडय़ि गणेश मंदिर मांडवी चौक पहूंची। मार्ग के दौरान जगह-जगह लोगों ने चावल पोंककर फुल माला चढा कंदमूल भेंटकर रथ के दर्शन किए। पारंपरिक वेषभूषा पहने बच्चे, युवक व बुजुर्गों तथा एक ही रंग की साड़ी पहने महिलाओं ने मांडवी चौक पर देर तक गरबा रास खेला। रथ पिपलीचौक, पोल का कोठा, मोचीवाड़ा होकर मसाणिया तालाब पाल पर रूद्राणी माता मंदिर पहूंचा। प्रतिमा का जल पूजन कर परंपरा के तहत तालाब में 5 श्रीफल विसर्जित किये। नीलेश रामचंद्र शाह परिवार ने रुद्राणी माता व रथ की आरती उतारी। रथ सदर बाजार, नया बाजार, गोल चौराहा होकर बांसवाड़ा मार्ग पर गमरेश्वर महादेव मंदिर पहूंचा जहां आरती हुई। विश्राम के बाद रथ पुनः इसी मार्ग से होकर मांडवी चौक स्थित चारभुजाधारी मंदिर पहूंचा जहां देर तक भजन कीर्तन हुआ। मयंक नारायणलाल दोसी परिवार की मंदिर में प्रतिमा व रथ की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर प्रभुलाल वाडेल, नेमा समाज अध्यक्ष रामकृष्ण वाडेल, मयंक दोसी, मंगलेश वाडेल,अनिल वाडेल, प्रदीप गुप्ता, मनोज शाह, जयप्रकाश गुप्ता, सुधीर वाडेल, दामोदर दलाल, दिलीप कोठारी, दीपक गुप्ता, नाजुक शाह सहित समाजजन व महिला मंडल उपस्थित रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्टेयरिंग फेल होने से स्कूल बस झाड़ियों में घुसी, एक बच्चा गंभीर घायल, पांच को मामूली चोटें जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन