रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिए महत्वपूर्ण ठहराव के आदेश
24 News Update जयपुर – भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05 प्रमुख रेलसेवाओं को विभिन्न स्टेशनों पर आगामी आदेश तक अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतदायक साबित होगी।
🔹 प्रमुख रेलसेवाओं का ठहराव विवरण
1️⃣ गाड़ी संख्या 12975 – मैसूरू से जयपुर रेलसेवा
दिनांक 13.09.2025 को मैसूरू से प्रस्थान करते हुए यह रेलसेवा जडचर्ला स्टेशन पर रात 23:39 बजे आगमन कर 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।
2️⃣ गाड़ी संख्या 12976 – जयपुर से मैसूरू रेलसेवा
दिनांक 10.09.2025 को जयपुर से प्रस्थान करती यह गाड़ी जडचर्ला स्टेशन पर रात 01:29 बजे आगमन कर 01:30 बजे प्रस्थान करेगी।
3️⃣ गाड़ी संख्या 17019 – हिसार से हैदराबाद रेलसेवा
दिनांक 16.09.2025 को हिसार से प्रस्थान करते हुए मलकाजगिरी स्टेशन पर सुबह 06:04 बजे आगमन व 06:05 बजे प्रस्थान करेगी।
4️⃣ गाड़ी संख्या 17020 – हैदराबाद से हिसार रेलसेवा
दिनांक 13.09.2025 को हैदराबाद से प्रस्थान कर यह गाड़ी मलकाजगिरी स्टेशन पर दोपहर 15:52 बजे आगमन व 15:53 बजे प्रस्थान करेगी।
5️⃣ गाड़ी संख्या 19713 – जयपुर से कर्नूलू सिटी रेलसेवा
दिनांक 13.09.2025 को जयपुर से प्रस्थान करते हुए मुदखेड स्टेशन पर रात 01:18 बजे आगमन व 01:20 बजे प्रस्थान करेगी।

