24 News Update उदयपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उदयपुर की रेलगाड़ियों में सबसे पहले गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी रेलसेवा में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 02 द्वितीय कुर्सीयान तथा 01 साधारण श्रेणी डिब्बा बढ़ाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर–उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक तथा उदयपुर सिटी से 02 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी–असारवा–उदयपुर सिटी रेलसेवा में 01 जून से 30 जून तक तथा असारवा से 02 जून से 01 जुलाई तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। उदयपुर की ट्रेनों के साथ-साथ प्रदेश की अन्य प्रमुख रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर–दादर–बीकानेर रेलसेवा में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बीकानेर से तथा 02 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक दादर से 01 थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर–जोधपुर–जयपुर रेलसेवा में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 01 फर्स्ट मय सेकंड एसी और 01 थर्ड एसी डिब्बा अस्थाई रूप से बढ़ाया जाएगा।
अजमेर-अमृतसर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 19613/19612 एवं 19611/19614 दोनों ही ट्रेनों में अजमेर से 01 सितम्बर से 29 सितम्बर तक तथा अमृतसर से 02 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 01-01 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ेगा। इसी तरह अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, अजमेर–सोलापुर स्पेशल, अजमेर–सियालदाह रेलसेवा तथा मदार–कोलकाता एक्सप्रेस में भी एसी और शयनयान डिब्बों की वृद्धि की गई है। जयपुर–दिल्ली कैंट, दिल्ली कैंट–बठिंडा, जोधपुर–इंदौर, इंदौर–भगत की कोठी, जोधपुर–वाराणसी, जोधपुर–दादर, भगत की कोठी–दादर, साबरमती–जैसलमेर, बीकानेर–हरिद्वार, श्रीगंगानगर–अंबाला, श्रीगंगानगर–जयपुर, श्रीगंगानगर–बठिंडा, बीकानेर–मिरज, बीकानेर–अमृतसर, श्रीगंगानगर–तिरूच्चिरापल्ली, जयपुर–दिल्ली सराय डबल डेकर, श्रीगंगानगर–पुरी, हिसार–जयपुर, जयपुर–बठिंडा सहित कई अन्य रेलसेवाओं में भी साधारण, द्वितीय शयनयान, थर्ड एसी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार कुल 54 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 142 डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
उदयपुर की रेलगाड़ियों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, 54 जोड़ी ट्रेनों में कुल 142 डिब्बे बढ़े

Advertisements
