24 News Update उदयपुर। जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश मंदिर की दान पेटी उखाड़कर ले गए, जिसमें करीब 50 हजार रुपए नकद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार लूंदा गांव निवासी 88 वर्षीय सुखलाल सालवी पुत्र नारायण जी सालवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 27 मार्च 2026 को रात करीब 12 बजे के आसपास अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और वहां रखी दान पेटी को चोरी कर ले गए। दान पेटी का वजन लगभग 10 से 15 किलो बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी का मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही है और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक लालूराम के जिम्मे सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की कंपनियों का सियासी चंदे में दबदबा: 113 करोड़ के खेल में बीजेपी आगे फतहनगर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 20 सिलेंडर जब्त